बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 19, 2026

बुलंदशहर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। 47 सेकेंड में युवक को 25 थप्पड़, 12 घूसें और 18 लातें मारी गई। आरोपियों ने युवक को अपनी चप्पल भी चटवाई। पिटाई करने के बाद आरोपी युवक को उसके घर के पास फेंक आए। जहां से परिजन उसे उठाकर ले गए। यह मामला थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा का है। दोनों आरोपियों में से एक गांव के प्रधान का बेटा है और दूसरा भतीजा है। वहीं जो वीडियो बना रहा है, उसे गांव का प्रधान बताया जा रहा है। वीडियो सोमवार दोपहर का है।
*पीड़ित खुद को छोड़ने के लिए बोलता रहा*
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं पीड़ित जमीन पर अधमरी हालत में पड़ा हुआ है। वो हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने की बात कह रहा है। आरोपियों से माफी मांग रहा है। पीड़ित से गाली-गलौज भी किया गया है। वहीं एक आरोपी पीड़ित को मारते-मारते इतना थक गया कि जाकर बेड़ पर लेट गया। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026