बुलंदशहर में 44 डिग्री तापमान में लोग बेहाल:800 से अधिक फॉल्ट, 20 ट्रांसफार्मर फुंके,शास्त्री नगर में 14 घंटे गुल रही बिजली...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 20, 2026
बुलंदशहर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिलेभर में प्रतिदिन 800 से अधिक बिजली फॉल्ट दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में लगभग 800 घरों की बिजली करीब 14 घंटे तक गुल रही। रातभर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे, इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही और वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने या लाइन खराब होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू होने में घंटों लग जाते हैं। कई क्षेत्रों में शिकायत के बावजूद कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ओवरलोड के कारण लाइनें बार-बार ट्रिप हो रही हैं और ट्रांसफार्मर भी लगातार फेल हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने जल्द अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था नहीं की तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। वहीं, विभागीय अधिकारी लगातार फॉल्ट ठीक करने और जले ट्रांसफार्मर बदलने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होती नहीं दिख रही।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026