बुलंदशहर में ओलावृष्टि से 420 किसान प्रभावित:जल्द मिलेगी राहत राशि,208 हेक्टेयर गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 10, 2026

बुलंदशहर में ओलावृष्टि, आंधी और तेज बारिश के कारण 208 हेक्टेयर गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 15 गांवों में 420 किसान प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने जल्द ही किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। यह नुकसान मुख्य रूप से खुर्जा तहसील क्षेत्र के जटोला, भोजगढ़ी, खुटेना, डावर, गंगाबली, हबीबपुर, हिसोटी, सुरतपुर कला, सुरतपुर खुर्द, हिसारा, सुरजवाली, नगलिया उदयभान, ऊंचागांव रसूलपुर, पला और खेड़ा गांवों में हुआ है। इन सभी गांवों में गेहूं की फसल को भारी क्षति पहुंची है। एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने बताया कि फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित किसानों को जल्द ही राहत राशि मुहैया कराई जाएगी। तहसील स्तर पर सर्वे की शुरुआती रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस बीच, जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत बीमा कराने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि फसल को नुकसान होने पर किसान 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह शिकायत व्यक्तिगत आधार पर स्थानीय आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, जलभराव या आकाशीय बिजली से हुए नुकसान के लिए की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, फसल कटाई के बाद अगले 14 दिनों तक खेत में सुखाई के लिए रखी गई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा या बेमौसम बारिश से हुई क्षति भी इस योजना के दायरे में आती है। किसान अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कई माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। इनमें टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करना, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप का उपयोग करना, या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना शामिल है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026