खुर्जा में 404 बेटिकट यात्रियों से 1.29 लाख की वसूली:कई यात्री भागे,मेमू और ईएमयू सवारी गाड़ियों की चेकिंग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 29, 2025
खुर्जा में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित सोमना स्टेशन पर मंगलवार सुबह रेलवे की जांच टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मेमू और ईएमयू सवारी गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों से 1.29 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज के नेतृत्व में उप मुख्य यातायात प्रबंधक, आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों से 1,29,275 रुपए जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान 404 लोगों के विरुद्ध रेल नियमों के तहत कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान टीम ने धूम्रपान और गंदगी न फैलाने के लिए यात्रियों को जागरूक भी किया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ियों में बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वालों और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ इसी तरह लगातार अभियान चलता रहेगा। साथ ही यात्रियों को यूटीएस मोबाइल ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। चेकिंग अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री जांच टीम को देखकर भाग निकले। इस अभियान से रेलवे को राजस्व प्राप्त होने के साथ-साथ नियमों का पालन करने वाले यात्रियों को भी राहत मिली है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025