बुलंदशहर में बकरा मंडी सजी, कीमतें 40%बढ़ीं:15 हजार से 1 लाख तक बिक रहे बकरे,देर रात तक खरीद-फरोख्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 26, 2026
बुलंदशहर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) से पहले बकरों की मंडियां सजने लगी हैं। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में देर रात तक बकरों की खरीद-फरोख्त हो रही है। आसपास के गांवों के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों से भी व्यापारी बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। बकरा व्यापारियों के मुताबिक इस साल बकरों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। छोटे बकरे 15 हजार से 20 हजार रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि बड़े और अच्छी नस्ल के बकरों की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
*चारा और परिवहन महंगा होने से बढ़े दाम*
व्यापारी नसीम और शाकिर ने बताया कि चारे, दवाइयों और पशुपालन का खर्च काफी बढ़ गया है। इसके अलावा परिवहन लागत में भी इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर बकरों की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि ग्राहक मोलभाव जरूर कर रहे हैं, लेकिन अच्छी नस्ल और ज्यादा वजन वाले बकरों की मांग लगातार बनी हुई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026