40 साल से रह रहा पाकिस्तानी बुलंदशहर में पकड़ा गया:फर्जी आधार,स्लीपर सेल एजेंट होने का शक,ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 25, 2026
यूपी में 40 साल से रह रहे एक पाकिस्तानी को बुलंदशहर से पकड़ा गया है। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। वह पश्चिमी यूपी के कई शहरों में नाम बदल-बदलकर रहा था। पुलिस को आशंका है कि वह स्लीपर सेल एजेंट हो सकता है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया- शुक्रवार शाम आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आधार कार्ड में उसका नाम सैयद वासित अली पुत्र सैयद लईक अहमद, निवासी- 126 सुशीला विहार बुलंदशहर लिखा है। जब पड़ताल की गई तो उसके पासपोर्ट पर उसका असली नाम- बासिद इरशाद (55) पुत्र इरशाद अहमद, पता-मकान संख्या 26, ए-ब्लॉक 125-एफ, न्यू कराची, पाकिस्तान लिखा मिला। एसपी ने बताया कि बासिद को 2012 में मेरठ में पहचान छिपाकर अवैध रूप से रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, अब तक उसे डिपोर्ट क्यों नहीं किया गया? पुलिस से बचकर वह बुलंदशहर कैसे आया? इस बारे में जानकारी के लिए मेरठ पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026