बुलंदशहर में 40 हजार रुपये का लगाया जुर्माना:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा,2023 में दर्ज हुआ था मामला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। आरोपी देवीराम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन में उसकी वीडियो भी बनाई थी। मामले में थाना नरौरा में धारा 376एबी भादवि व पोक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। बुलंदशहर की मॉनीटरिंग सेल ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। मामले में 7 गवाहों की गवाही दर्ज की गई। न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह (एडीजे-पोक्सो 01) की अदालत 9ने आरोपी को दोषी पाया। उन्होंने आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास और 40,000 रुपये का अर्थदंड सुनाया। अभियोजन पक्ष से अभियोजक महेश राघव, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार कांस्टेबल अरविंद कुमार और कोर्ट मोहर्रिर महिला हेड कांस्टेबल दीपा तोमर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026