बुलंदशहर के खुर्जा के अपर गंग नहर में मिला अज्ञात शव: पुलिस शिनाख्त में जुटी,40 वर्षीय व्यक्ति का 10 दिन पुराना शव...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में अपर गंग नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। खलसिया चूहरपुर के पास स्थित नहर में दोपहर के समय कुछ स्थानीय लोगों ने शव को देखा।
खुर्जा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला।
शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 10 दिन पुराना है।
प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस नहर में अक्सर शव बहकर आते रहते हैं।
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह के अनुसार शव की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Related Articles

बुलंदशहर में सीएचसी में उपचार नहीं मिलने पर बुजुर्ग ने तोड़ा दम।...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 30, 2025

बुलंदशहर:ससुराल में विवाहिता की मौत:पिता बोले- फोन पर हुई थी बात, कुछ देर बाद आई मौत की खबर....TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 30, 2025

बुलंदशहर में टैक्सी चालक ने पेड़ पर लटककर दी जान,एक दिन पहले खरीदी थी रस्सी...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 28, 2025