बहू ने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया:एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश,4 साल पहले हुई थी शादी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 30, 2025
बुलंदशहर के मोतीबाग में एक परिवार की बहू ने अपने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सास, ससुर, पति और ननद द्वारा उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। उसने बताया कि उसे आए दिन दहेज के लिए परेशान किया जाता है और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा जाता है। साथ ही संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नगर कोतवाली पुलिस को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026