बुलंदशहर में दो पक्षों में मारपीट:जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे और फावड़े,4 लोग घायल, कई हिरासत में...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 29, 2025
बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव दाउदपुर में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ओमपाल और गजेंद्र पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और फावड़े चले। इस झगड़े में एक महिला सहित चार लोग घायल हुए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विवाद के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना चोला पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026