गुलावठी में कोचिंग छात्र पर हमला:डेयरी से लौटते समय 4 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, शरीर पर कई जगह चोट, केस दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 03, 2026
गुलावठी में कोचिंग छात्र पर हमला:डेयरी से लौटते समय 4 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, शरीर पर कई जगह चोट, केस दर्ज
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र पर सरेराह हमला करने का मामला सामने आया है। डेयरी से घर लौट रहे छात्र को कुछ युवकों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने इस संबंध में बीती रात 30 जुलाई में करीब 12 बजे रिपोर्ट दर्ज कर ली है! पुलिस ने आज सुबह इस केस की जांच शुरू कर दी है। गुलावठी के गांव छपरावत निवासी अभिनव शर्मा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बीती रात को अपनी डेयरी पर दूध का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अभिनव के अनुसार, इसी दौरान एक युवक बाबू ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए अभिनव ने शोर मचाया, जिससे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने और भविष्य में भुगत लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित अभिनव शर्मा ने बताया कि वह कोचिंग करते हैं और उनका हमलावरों से पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभिनव शर्मा की तहरीर पर गांव छपरावत के बाबू, छोटू पुत्र अर्जुन सिंह, रवि पुत्र श्यामपाल और ललित कुमार पुत्र दिनेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा चुका है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026