बुलंदशहर में 4 बच्चे झुलसे:घर के बाहर नहाते समय करंट की चपेट में आए,अस्पताल में भर्ती...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 04, 2026
&imgrefurl=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fup-uttarakhand%2Fmoradabad%2Ffour-children-from-same-family-suffer-burns-from-electric-shock-emitting-from-smart-meter-in-bulandshahr%2F3203665&docid=GzMaWcSBMo72ZM&tbnid=7Cclf1u7DImfaM&vet=12ahUKEwjHqZSL-J6UAxV6yDgGHfXQAhgQnPAOegQIExAB..i&w=1200&h=900&hcb=2&itg=1&ved=2ahUKEwjHqZSL-J6UAxV6yDgGHfXQAhgQnPAOegQIExAB)
बुलंदशहर में बिजली के करंट की चपेट में आने से चार मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए। यह घटना थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर स्थित बर्फी देवी मोहल्ले में हुई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे घर के बाहर नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट फैल गया और चारों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि घर में लगे स्मार्ट मीटर से करंट उतर रहा था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। घटना में झुलसे सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बच्चों की हालत को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं और अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस घटना ने बिजली व्यवस्था और स्मार्ट मीटर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026