बुलंदशहर में 4 आरोपी अब भी फरार:जीतू सैनी एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच,मृतक और आरोपियों के घरों के बाहर पुलिस तैनात...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 01, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में हुआ ट्रिपल मर्डर एक जरा सी सनक के कारण अंजाम दिया गया, जिसने परिवार उजाड़ दिए। 10 युवाओं का भविष्य जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया। मृतकों और सभी आरोपियों के घरों पर मातम पसरा हुआ है। दोनों पक्षों में तनाव पूरी तरह है। आक्रोश है, जो कभी भी चिंगारी बनकर धधक सकता है। एहतियात के तौर पर मृतकों और आरोपियों के घरों पर पुलिस सुरक्षा तैनात है। कोई भी पूरे मामले में बात नहीं कर रहा है। जितना आक्रोश पहले मृतकों के परिजनों में था, वही आक्रोश अब जीतू सैनी के परिजनों में देखा जा रहा है। दोनों के घरों में महज 200 मीटर की दूरी है, जिसके कारण पुलिस प्रशासन अभी भी अलर्ट है।
*जीतू सैनी एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच*
गुरुवार सुबह ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू सैनी के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। मंडलायुक्त की तरफ से डीएम बुलंदशहर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम इस पूरे एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच करेगी। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस प्रक्रिया को सात दिनों की भीतर पूरा किया जाएगा।
*4 आरोपी अब भी फरार*
बुलंदशहर पुलिस ने ट्रिपल मर्डर में मुख्य आरोपी जीतू सैनी के समेत 10 आरोपियों को नामजद किया था। इसमें मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जबकि मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को हाफ एनकाउंटर के बाद जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी रूपेश सैनी और नरेश सैनी को पुलिस जेल भेज चुकी है। इस हत्याकांड के 4 आरोपी रवि सैनी, मनीष सैनी, अनुज सैनी और सौरभ सैनी अभी भी फरार चल रहे हैं।
*जल्द पकड़े जाएंगे फरार आरोपी: एसएसपी*
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर हो चुका है, जबकि 5 अन्य आरोपी जेल में हैं। हत्याकांड के फरार 4 आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026