बुलंदशहर के डिबाई हाईवे पर हादसा:ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर,विवाहिता की मौत,भाई और 4 साल का भतीजा गंभीर घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 27, 2026
बुलंदशहर के डिबाई नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय विवाहिता चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका भाई अमित और चार वर्षीय भतीजा मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डिबाई स्थित कुबेर इंटर कॉलेज मार्केट के सामने हुआ।घायल अमित ने बताया कि वे अपनी बहन चांदनी और भतीजे मयंक के साथ स्कूटी से गांव कुतुबपुर से पिलखना गांव अपने नाना के 13वीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी स्कूटी कुबेर इंटर कॉलेज मार्केट के सामने पहुंची, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चांदनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमित स्वयं घायल हो गया, जबकि मासूम मयंक गंभीर रूप से चोटिल हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मयंक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बुलंदशहर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतका चांदनी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव बसोई में हुई थी। इस दुखद घटना से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026