अनूपशहर में 4 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी:कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब,घाटों पर दिखी रौनक,पुलिस बल तैनात...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 05, 2025
कार्तिक महीने में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा पर 4 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही नहाने वालों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गहरे घाटों को बैरिकेड किया गया है। लोगों को गहरे पानी में नहाने से मना किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला लगा है। भास्कर पर आप स्नान और मेले का ड्रोन वीडियो देख सकते हैं। हर साल भव्य मेले का आयोजन होता है। लोगों ने स्नान के बाद विधि विधान के साथ पूजन किया। इस अवसर पर घाटों पर विशेष रौनक देखने को मिली।
गंगा घाट पर प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी...
कार्तिक पूर्णिमा के स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गंगा घाट पर प्रशासन की तरफ से भी विशेष तैयारी की गई थी। महिला स्नानार्थियों के स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाया गया था। वहीं लगातार घाट पर सफाई कराने की व्यवस्था की गई थी। लोगों की सुविधा के लिए घाट पर पुलिस के साथ ही जल पुलिस को भी तैनात किया गया। डीएम श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह, एडीएम प्रमोद पांडे, एसडीएम प्रियंका गोयल एवं क्षेत्राधिकार रामकरण सिंह आदि ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा घाट के पास लोगों के लिए पूजन आदि करने की व्यवस्था भी प्रशासन की तरफ से की गई थी। जिससे स्नान के लिए आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके। इसके अलावा कार्तिक मेले के समापन के अवसर पर लोगों ने जमकर खरीददारी की।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026