बुलंदशहर में अचानक बदला मौसम:आधे घंटे तक चली धूल भरी आंधी, जनजीवन प्रभावित,37 डिग्री सेल्सियस दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 16, 2026
बुलंदशहर जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहने और धूप का असर कम होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी। हालांकि, दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे से आधे घंटे तक चली धूल भरी तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। मौसम में आए इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम रहा।
*लोगों ने राहत महसूस की*
धूप की तीव्रता कम रहने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन तेज आंधी के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवा के कारण कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। खुले स्थानों पर रखे सामान और अस्थायी ढांचे भी प्रभावित हुए। कई स्थानों पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक के अनुसार, फिलहाल जिले में बारिश की संभावना न के बराबर है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हवाओं और स्थानीय मौसमी बदलाव के कारण बादल और तेज हवा का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन रही हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026