भाकियू टिकैत का पुलिस के खिलाफ आंदोलन:एफआईआर और चालान में अवैध वसूली का आरोप,30 अगस्त को जहांगीराबाद कोतवाली घेराव की चेतावनी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
जहांगीराबाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाकियू के युवा एनसीआर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह (मंटू भैया) के नेतृत्व में किसानों ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस एफआईआर दर्ज करने के लिए पैसे मांगती है। चालान के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। ज्ञापन में गांव बुढाना की खतौनी से जुड़ी समस्या का भी जिक्र किया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी अवैध वसूली का आरोप लगा। कोतवाली प्रभारी क्राइम गंगा प्रसाद सिंह को दिए ज्ञापन में किसानों ने 30 अगस्त को कोतवाली घेराव की चेतावनी दी है। कार्यक्रम में लाल प्रधान, मोनू प्रधान, सौरभ चौधरी, बलजीत सिंह, सुदेश कुमार, शीशपाल सिंह, नेपाल सिंह, निखिल और संजय शर्मा मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026