गंगा का जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर में कटान:30 फीट गहरा पानी,मल्लाह बस्ती के पास 10 फीट रेत की ठोकर कटी,लोगों ने प्रशासन से मदद मांगी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025
अनूपशहर में गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में करीब 4 इंच बढ़ा है। बिजनौर बैराज से 1.58 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया है। मोहल्ला मदार गेट में मल्लाह बस्ती के नीचे का रेत की ठोकर का हिस्सा कटकर गंगा में समा गया है। पिछले दो दिनों से कटान लगातार जारी है। स्थानीय नाविक पवन और विक्की ने बताया कि बस्ती के नीचे दो-तीन दिनों से कटान हो रहा है। मोहल्ले वासियों के अनुसार अब तक 10 फीट का कटान हो चुका है। कटान वाली जगह पर गंगा का पानी 30 फीट गहरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस्ती के सहारे पिचिंग बनवाने या पत्थर डालने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कटान नहीं रुका तो ठोकर पर बने मकान भी खतरे में आ जाएंगे। मोहल्ले वासियों ने बताया कि कटान वाली जगह के पास एक पुराना कुआं था, जो गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से नदी में समा गया है। जल स्तर घटने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इस संदर्भ में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026