बुलंदशहर में झमाझम बारिश से बदला मौसम,गर्मी से राहत:सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित,3 घंटे की बारिश से तापमान में गिरावट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 04, 2026
बुलंदशहर में तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। करीब तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और वातावरण ठंडा व सुहावना हो गया। लगातार बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सुबह के समय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, भीषण गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने संतोष जताया।
*तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट के आसार*
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे यह 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग 4 डिग्री गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।
*सप्ताहभर राहत के संकेत*
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह वातावरण में नमी बनी रह सकती है। बीच-बीच में हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
Related Articles
बुलंदशहर में नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:97.57% उपस्थिति,7 केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थी हुए शामिल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 04, 2026
&imgrefurl=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fup-uttarakhand%2Fmoradabad%2Ffour-children-from-same-family-suffer-burns-from-electric-shock-emitting-from-smart-meter-in-bulandshahr%2F3203665&docid=GzMaWcSBMo72ZM&tbnid=7Cclf1u7DImfaM&vet=12ahUKEwjHqZSL-J6UAxV6yDgGHfXQAhgQnPAOegQIExAB..i&w=1200&h=900&hcb=2&itg=1&ved=2ahUKEwjHqZSL-J6UAxV6yDgGHfXQAhgQnPAOegQIExAB)
बुलंदशहर में 4 बच्चे झुलसे:घर के बाहर नहाते समय करंट की चपेट में आए,अस्पताल में भर्ती...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 04, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने पकड़ा:AIMIM नेता दिलशाद उर्फ हड्डी दिल्ली से गिरफ्तार,गाड़ी के बोनट पर हथियार रखकर बनाई थी रील...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 04, 2026