गुलावठी में गुड़ बनाने में प्रतिबंधित केमिकल का प्रयोग:सैंपल जांच को भेजे,प्रशासनिक टीम ने 3 कोल्हू पर छापा मारा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 12, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी ब्लॉक में गुड़ और शक्कर की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टीम को कोल्हू पर प्रतिबंधित केमिकल का प्रयोग होते मिला। टीम ने गुड़ के दो सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने गुलावठी ब्लॉक के गांव कोटा और सनौटा में कोल्हू और क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान तीन कोल्हू की जांच की गई और गुड़ के दो नमूने लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राणा ने बताया कि जांच के दौरान कोल्हू संचालकों के पास फूड लाइसेंस नहीं मिला। साथ ही, गुड़ बनाने में प्रतिबंधित केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राणा, खांडसारी निरीक्षक संदीप कुमार पाठक, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी रामप्रसाद कुशवाहा और प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता रवि रंजन कुमार शामिल थे। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर यह जांच की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि जिलाधिकारी बुलंदशहर मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026