बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरा:न्यूनतम पारा 9 डिग्री पर,सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 01, 2025

बुलंदशहर में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो 23 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस अचानक बदलाव से सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की गई। रविवार तड़के जिले के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। हालांकि, तेज हवाओं के कारण सुबह 8 बजे तक कोहरा पूरी तरह छंट गया। हवा में नमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की ठंडक ने तापमान को और नीचे धकेल दिया। प्रदूषण के स्तर में भी मामूली सुधार देखा गया। लगातार कई दिनों से 260 के आसपास बना एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) रविवार को गिरकर 246 पर आ गया। यह अभी भी 'मध्यम' (मॉडरेट) श्रेणी में है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी हवाओं और धूप निकलने से प्रदूषक कणों का बिखराव बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ है। रात का पारा 7-8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की भी संभावना बनी हुई है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026