सिकंदराबाद में दो मंजिला मकान ढहा:3 घायल; मलबे में दबकर 9 पशुओं की मौत,जेसीबी से रेस्क्यू...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
ककोड़ थाना क्षेत्र के नगला गोविंदपुर गांव में एक दो मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में मकान में बंधे 11 पशुओं में से 9 की मौके पर मौत हो गई। 3 पशु घायल हो गए। मकान किसान नियाज मोहम्मद का था, जो पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्राम प्रधान धीमान अली ने घटना की सूचना ककोड़ थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। बारिश के बीच थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे पशुओं को निकालने का काम शुरू किया। उन्होंने जेसीबी मशीन मंगवाकर बचाव कार्य को तेज किया।थाना प्रभारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सिकंदराबाद तहसील की टीम भी जल्द ही मौके पर पहुंचने वाली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026