बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 06, 2026

बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बुलंदशहर के स्याना में दो शातिर बदमाशों को जिलाबदर किए जाने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में जिलाबदर किए गए बदमाशों को उनके समर्थक फूल-माला पहनाते और फूलों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और कानून का खौफ जैसे सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह के नेतृत्व में यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बुलंदशहर के आदेश पर मोहल्ला चौधरियान निवासी शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन को 6 महीने और कुरैशियान पट्टी निवासी मतलूब पुत्र इस्लाम को 3 महीने के लिए जिले से बाहर किया गया है। दोनों के खिलाफ मारपीट, बलवा और एससी/एसटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

Published on September 06, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0