अंबेडकरनगर में हादसा:गन्ना लदी ट्रॉली में घुसा मिनी ट्रक,3 की मौत,6 गंभीर घायल, मेले में मिठाई बनाकर लौट रहे थे बुलंदशहर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 18, 2025
अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार डीसीएम (मिनी ट्रक) पीछे से गन्ने से लदी ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। हादसे में डीसीएम सवार ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल बुलंदशहर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं डीसीएम सवार सभी लोग श्रवण क्षेत्र (पौराणिक स्थल) के दर्शन कर वापस बुलंदशहर लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास अंधेरे में गन्ना लदी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और डीसीएम सीधे पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर अहिरौली थाना क्षेत्र की है।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026