ग्रेटर नोएडा: रील बनाने के लिए गाड़ी से खींची थी पुलिस बैरिकेड, 3 गिरफ्तार....
Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक
June 03, 2025

ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक पुलिस की बैरिकेड्स को कार में बांधकर सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जिस गाड़ी से बैरिकेडिंग खींची जा रही थी उसे भी कब्जे में ले लिया है.
वीडियो में कार में रखी पिस्टल भी थी. वायरल वीडियो में पुलिस बैरिकेडिंग को कार से बांध दिया गया और उसे सड़क पर गाड़ी से खींचा गया वीडियो दनकौर इलाके के एक निजी यूनिवर्सिटी के पास का बताया गया. पकड़े गए युवक एक यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं. वहीं गौतम नगर मीडिया सेल ने बताया कि आरोपियों द्वारा कार के पीछे पुलिस के बैरिकेड को खींच कर ले जाया गया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए थाना दनकौर पुलिस ने महिन्द्रा स्कॉर्पियो को सीज कर दिया है. साथ ही पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा पुलिस की बैरिकेडिंग को खींचा जा रहा था. आरोपियों ने बताया है कि रील बनाने के लिए उन्होंने गाड़ी के पीछे बांधकर बैरिकेड्स को खींचा था
वीडियो में दर्शाया गया है यह घटना फरवरी 2025 की है. जिसमें गाडी चलाने वाला व्यक्ति निशान्त पन्डित निवासी ग्राम हबीबपुर थाना ईकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर व गाड़ी के पीछे बैठे व्यक्ति का नाम आर्यकेत निवासी ग्राम चौगानपुर थाना ईकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर है. इस घटना को करने से पहले दोनों एक शादी समारोह से वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे. जिसमें पेरिफेरल के नीचे खड़े बैरिकेडिंग को जान बूझकर रस्सी से बाधकर खींचा गया था.
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026