बुलंदशहर बाईपास पर 2KM का जाम,लोग फंसे:यातायात माह में बिगड़े हालात,घंटों परेशान हो रहे लोग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 10, 2025
बुलंदशहर के मुख्य बाईपास मार्ग पर सोमवार को काली नदी पुल से हाईडिल कॉलोनी तक लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जाम स्कूल और ऑफिस के समय में लगा, जिससे स्कूली बसें, एम्बुलेंस और अन्य वाहन चालक घंटों फंसे रहे। नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर ऐसी स्थिति देखने को मिली। जाम के दौरान मामन चुंगी चौराहे से पुलिसकर्मी नदारद रहे, जिससे यातायात व्यवस्था पर सवाल उठे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति के कारण जाम लगातार बढ़ता गया। उनका कहना था कि यातायात माह में जागरूकता रैलियां और नारेबाजी तो हो रही है, लेकिन सड़क पर व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। राहगीर मनोज चौधरी ने बताया कि इस बाईपास पर हर रोज जाम लगता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का काम केवल अभियान दिखाने तक सीमित है, जबकि आम जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक बाईपास पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। निवासियों के अनुसार, यह स्थिति लगातार तीसरे दिन बनी हुई थी। स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले लोग और एम्बुलेंस में मौजूद मरीज भी इस जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यातायात माह के दौरान केवल पोस्टर, सेमिनार और भाषणों पर ध्यान देने के बजाय सड़कों पर वास्तविक सुधार कार्य किए जाएं। उनका सुझाव है कि यदि ट्रैफिक पुलिस हर चौराहे पर तैनात रहे और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करे, तो यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026