खुर्जा में 2500 का बकाया:मोबाइल रिपेयरिंग के रुपए मांगने पर दुकानदार पर हमला,युवक और उसके चाचा को बेरहमी से पीटा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput
July 31, 2025

खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी में मोबाइल रिपेयरिंग के पैसे मांगना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले अरमान ने अपने ही मोहल्ले के नदीम और कल्लू से 2500 रुपए मांगे थे। इस पर दोनों आरोपियों ने अरमान को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अरमान के चाचा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर जमा हुए लोगों ने खुर्जा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार अरमान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोपी नदीम और कल्लू अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Related Articles

अनूपशहर में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब:गंगा घाटों पर हजारों ने लगाई डुबकी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 01, 2026
खुर्जा मंडी में किसानों के शोषण पर भाकियू का प्रदर्शन:चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर अनियमितताओं पर रोक लगाने की उठाई आवाज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 01, 2026

बुलंदशहर की प्रमुख सड़कों के किनारे लगाई जाएंगी टाइल्स:धूल प्रदूषण से राहत:नगर पालिका खर्च करेगी 6 करोड़...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 01, 2026