स्याना में नकली पोटाश से भरा ट्रक पकड़ाया:सहारनपुर से अलीगढ़ जा रहे थे,250 कट्टे बरामद,सैंपल को लैब भेज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 29, 2025
बुलंदशहर में वलीपुरा नहर के पास से नकली पोटाश से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। इसमें आईपीएल ब्रांड के 250 कट्टे नकली पोटाश मिली। यह ट्रक सहारनपुर से अलीगढ़ जा रहा था। चालक और परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि वलीपुरा नहर के पास ट्रक को रोककर जांच की गई। इसमें 250 कट्टे नकली पोटाश पाई गई, जिसके बाद पुलिस को बुलाकर ट्रक को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बिना उर्वरक प्राधिकरण की अनुमति के उर्वरक का व्यापार, कालाबाजारी, अवैध भंडारण या ब्रांडेड कंपनी के बैग में संदिग्ध उर्वरक भरना दंडनीय अपराध है। पूछताछ में चालक इरजाद और परिचालक फरीद ने बताया कि वे यह पोटाश सहारनपुर से लोड कर अलीगढ़ ले जा रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वे पहले भी इस तरह की नकली पोटाश अलीगढ़ पहुंचा चुके हैं। पुलिस ने सहारनपुर में नकली पोटाश लोड करने वाले स्थान की पूरी जानकारी प्राप्त कर ली है। पकड़ी गई नकली पोटाश की सूचना जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हापुड़ में भी तीन गोदामों पर नकली उर्वरक का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था, जिसके तार सहारनपुर से जुड़े थे। इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस तरह की नकली पोटाश की आपूर्ति जिले में भी की गई है। नकली उर्वरक किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाता है और फसलों को कोई लाभ नहीं देता है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026