बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का था इनामी,बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 23, 2025

बुलंदशहर के थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम ने मुखैना नहर पर एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वह ग्राम चिरौरी रानी कतियावली का रहने वाला है। आरोपी की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है।
पुलिस टीम जब मुखैना नहर पर चेकिंग कर रही थी, तब एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई। आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुलदीप 19 जून 2025 को एक बालक की हत्या का आरोपी था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। इस मामले में थाना डिबाई में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और बाइक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025