बुलंदशहर में नाबालिग से गैंगरेप के बाद आत्महत्या:जेल भेजा,पीड़िता की मौत के बाद तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 20, 2025
बुलंदशहर के थाना आहार कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 9 अगस्त की है। पीड़िता ने 14 अगस्त को जहर खा लिया था। मृतका के परिवार ने गांव के ही तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि आरोपियों की हरकतों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आहार थाने में तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया। 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपी रितेश, कृष्ण और रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026