बुलंदशहर में 21 से 26 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी:सतर्क रहने की अपील,जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 22, 2026
बुलंदशहर में आगामी 21 से 26 अप्रैल तक हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार, इन दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने और लू चलने की आशंका है। प्रशासन ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मजदूरों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
*पेय पदार्थों का सेवन करने की भी सलाह दी*
जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने को कहा है। बाहर जाते समय सिर ढकने, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनने तथा नियमित रूप से पानी पीते रहने की अपील की गई है। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और आम पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कमजोरी, चक्कर या तबीयत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। लोगों से रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहने को भी कहा गया है। इसके अतिरिक्त, दोपहर में अधिक श्रम करने, बासी भोजन, चाय-कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से बचने की हिदायत दी गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने जोर दिया है कि सतर्कता और सावधानी ही लू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026