बुलंदशहर में जनगणना 2027 की स्वगणना शुरू:डीएम और जनप्रतिनिधियों ने किया पंजीकरण,नागरिकों से अपील...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 08, 2026
बुलंदशहर में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया गुरुवार, 7 मई 2026 से शुरू हो गई है। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी बुलंदशहर ने स्वयं स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा), समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी स्वगणना प्रक्रिया में भाग लिया। जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा और सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्वगणना करते हुए जनपदवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन राजस्व विभाग के लगभग 310 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वगणना की कार्यवाही पूरी की। जिलाधिकारी ने बताया कि मकान सूचीकरण कार्य शुरू होने से पहले आम नागरिकों को 7 मई से 21 मई 2026 तक 15 दिन की अवधि स्वगणना के लिए दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वगणना एक आधुनिक और पारदर्शी पहल है। इसके माध्यम से परिवार स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे डेटा की सटीकता बढ़ेगी और गणनाकर्ताओं की त्रुटियों में कमी आएगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय हित के इस महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेते हुए स्वयं स्वगणना करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
Related Articles
सिकंदराबाद पालिका बोर्ड ने 115 करोड़ का बजट पास किया:लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें,नालों से अवैध कब्जे हटाने को 10 दिन की मोहलत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 08, 2026
बुलंदशहर में बिजली का काम न करने पर लोहे की पाइप से मारा:प्रधानाध्यापक पर छात्र से मारपीट का आरोप,पुलिस से की शिकायत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 08, 2026
बुलंदशहर में खाद्य विभाग का छापा:नमूने जांच को भेजे,29 कुंतल एक्सपायर्ड नूडल्स कराया नष्ट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 08, 2026