नीट-2026 परीक्षा आज, 3375 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू,आठ केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 22, 2026
आज नीट-2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें 3375 अभ्यर्थी आठ परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रों पर विशेष सुरक्षा और पुलिस बल तैनात किया गया है। एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनमें मजिस्ट्रेट की तैनाती और भारी पुलिस बल की मुस्तैदी शामिल है। अभ्यर्थियों को प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। फोटो स्टेट और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्टिंग करनी होगी। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त प्रतिबंधित है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026