बुलंदशहर के अगोता में सांसद खेल स्पर्धा 2025 संपन्न:कबड्डी में तातारपुर को मिला प्रथम स्थान,टांडा स्टेडियम में हुई आयोजित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 11, 2025
बुलंदशहर के टांडा स्टेडियम में अगोता क्षेत्र की काजीपुरा न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महामंत्री अजय त्यागी ने फीता काटकर किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग के लिए दौड़, कबड्डी और खो-खो जैसे खेल आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम राणा, कुलदीप पूनिया और बेसिक शिक्षा विभाग के पीटीआई की देखरेख में सभी खेल सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे: बालक कबड्डी टीम में तातारपुर प्रथम स्थान पर रही। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में वर्षा और 200 मीटर दौड़ में अरसुम प्रथम रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में पुष्कर शर्मा और 200 मीटर बालक वर्ग में अरविंद कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालिका वर्ग से निधि और बालक वर्ग से फहीम ने जीत दर्ज की। खो-खो प्रतियोगिता में भी तातारपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिशोध्या, बिल्लू पंडित, ब्लॉक संयोजक केशव चौधरी, कार्यक्रम संयोजक हरीश कुमार और सह संयोजक सतवीर सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026