बुलंदशहर में एसआईआर प्रक्रिया शुरू,गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य:2003 के बाद जन्मे युवाओं को देने होंगे माता-पिता के भी दस्तावेज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 06, 2025
बुलंदशहर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के प्रत्येक निवासी को गणना प्रपत्र भरकर जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर 4 दिसंबर 2025 तक मतदाता सूची से नाम काट दिया जाएगा। विशेष रूप से, 2003 के बाद जन्मे युवाओं को अपने माता-पिता के दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। यह प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई, जिसके तहत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं से प्रपत्र एकत्रित करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को यह गणना प्रपत्र भरना होगा।
2003 के बाद जन्मे लोगों को देने होंगे ये दस्तावेज...
जबकि वर्ष 2003 के बाद जन्म लेने वाले युवाओं को अपने दस्तावेजों के साथ-साथ अपने माता-पिता दोनों के दस्तावेज भी साक्ष्य के रूप में जमा करने होंगे। 4 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्र जमा न करने वाले मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया जाएगा। एक बार नाम कटने के बाद उसे दोबारा सूची में शामिल करने का कोई विकल्प नहीं होगा। जिले के सभी 2876 बूथों पर एक-एक बीएलओ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक 10 बूथों पर एक सुपरवाइजर भी तैनात किया गया है। 9 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के बाद किसी भी स्थिति में मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
2003 से पहले जन्मे लोगों को देने होंगे ये दस्तावेज...
वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल लोगों को केवल संबंधित जानकारी भरनी होगी, उन्हें कोई दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर नहीं देना होगा। वहीं, वर्ष 1987 के बाद या 2003 से पहले जन्मे लोगों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मूल निवास या ड्राइविंग लाइसेंस के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज भी संलग्न करना होगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026