खुर्जा में दुर्गावाहिनी का शौर्य संचलन:विधायक ने किया स्वागत,200 से अधिक बहनों ने किया राष्ट्रभक्ति का शंखनाद.... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 02, 2026
बुलंदशहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मेरठ प्रांत के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय 'दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग-2026' के अंतर्गत सोमवार देर शाम को खुर्जा नगर में भव्य शौर्य संचलन निकाला गया। इस संचलन में 200 से अधिक दुर्गावाहिनी बहनों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और मातृशक्ति जागरण का संदेश दिया। क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
*सरस्वती विद्या मंदिर से हुआ शुभारंभ*
संचलन का शुभारंभ जंक्शन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से हुआ। यह पंचवटी, महर्षि वाल्मीकि चौक, सरदार भगत सिंह चौक, फत्तो बबली गेट, पंडित चंद्रशेखर आजाद चौक, ककराला और शहीद दाताराम चौक होते हुए सिटी स्टेशन रोड स्थित श्री बाला जी मंदिर पर संपन्न हुआ। इस दौरान बहनों ने राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और मातृशक्ति जागरण का शंखनाद किया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026