बुलंदशहर में 200 रुपए के लिए भाई की हत्या:मना करने पर पीटा,दिवाली के दिन पैसे मांगे,गर्दन पर पैर रखकर खड़ा हो गया...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 22, 2025
बुलंदशहर में दीपावली की रात महज 200 रुपए के विवाद में युवक ने अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक बबलू के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सुनील फिलहाल फरार है। दरअसल, दिवाली की पूजा के बाद जुएं में पैसे हारने के बाद सुनील ने बबलू से 200 रुपए मांगे। उसने इनकार किया तो झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। फिर सुनील ने बबलू पर हमला कर दिया। लात-घूसे चलाए। ईंट से वार किए। गर्दन पर पैर रखकर चढ़ गया। सिर को दीवार पर कई बार पटका। बबलू लहूलुहान हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर डिबाई कोतवाली क्षेत्र की है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026