बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार:अवैध असलहा बरामद,पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 08, 2025
बुलंदशहर में कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम की 20,000 रुपए के इनामी बदमाश अफरोज आलम खां से मुठभेड़ हो गई। वलीपुरा नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है।
संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग...
यह घटना रविवार सोमवार मध्य रात्रि 1:00 बजे हुई, जब कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम वलीपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दोबारा फायरिंग की। घायल बदमाश की पहचान अफरोज आलम खां पुत्र नौशाद आलम निवासी खुशहालपार्क (रामपार्क) लोनी, थाना ट्रोनिका सिटी, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026