बुलंदशहर में कोहरे की दस्तक:तापमान 20 डिग्री पहुंचा,घना नहीं,ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,पर असरदार कोहरा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 01, 2025
बुलंदशहर में शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे की परत से दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे वाहन चालकों को रफ्तार धीमी करनी पड़ी। साथ ही ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। सूरज देर तक बादलों और धुंध के पीछे छिपा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने का असर अब लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। सुबह सैर करने वालों की संख्या घट गई है, वहीं सड़क पर निकलने वाले लोग अब स्वेटर और जैकेट पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर के चौराहों और गलियों में चाय और गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। विभाग ने अनुमान जताया है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का दौर शुरू हो गया है, जो आने वाले दिनों में घना हो सकता है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026