बुलंदशहर में किसानों का प्रदर्शन:20 साल से हम रह रहे,बोले-जमीन पर भू-माफिया कर रहे कब्जा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
दौलतगढ़ गांव में भूमि विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। यूनियन के नेता कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से इस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। अब कुछ भू-माफिया उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। किसान नेता कुलदीप गुड्डू ने स्थानीय लेखपाल और पुलिसकर्मियों पर भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से माफिया बेखौफ होकर ग्रामीणों को धमका रहे हैं। किसान नेता ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन और ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
Related Articles
अरनिया ब्लॉक के ढगपुरा में भाजपा शिविर आयोजित:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर 24 घंटे का कार्यक्रम आयोजित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:कालाबाजारी के आरोपों पर HP एरिया मैनेजर ने की गोदाम की जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
औरंगाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026