बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 2 गोकश गैंगस्टर गिरफ्तार:पशु काटने के फिराक में थे,पैर में गोली लगने से घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 10, 2025
बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद दो शातिर गोकश गैंगस्टर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश आवारा पशुओं को काटने की तलाश में क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। गुलावठी कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बीती रात मोहाना में आईटीआई कॉलेज के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस टीम बदमाशों की गोली से बाल-बाल बची। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान यूनिस उर्फ चीना पुत्र मेहंदी हसन (निवासी थाना हाफिजपुर, जिला हापुड़, हाल निवासी ग्राम लाडलावास, थाना सिकंद्राबाद) और जावेद उर्फ एजाज उर्फ मुर्गा पुत्र इलियास (निवासी ताज बाग, जनपद अलीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक स्प्लेंडर बाइक और पशु काटने के उपकरण एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, एक रेंती, रस्सी व प्लास्टिक के खाली कट्टे बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि यूनिस उर्फ चीना पर हापुड़ व सिकंद्राबाद में गोवध, गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर सहित 8 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, जावेद उर्फ मुर्गा पर बुलंदशहर के छतारी और डिबाई में 5 मुकदमे दर्ज हैं। गुलावठी कोतवाली में इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026