हत्या के प्रयास में 2 दोषियों को सजा:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रत्येक पर 11 हजार का जुर्माना भी लगा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 01, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को सजा दिलवाई है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे-एफटीसी) शिवानंद की अदालत ने कृष्ण और दर्शन को पांच-पांच साल के कारावास और प्रत्येक पर 11-11 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2021 का है। अभियुक्त कृष्ण और दर्शन, जो नगलिया थाना छतारी के निवासी हैं, ने अपने गांव के रामकिशन के भाई के साथ मारपीट की थी। उन्होंने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में 4 जुलाई 2021 को थाना छतारी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की...
पुलिस ने 15 अगस्त 2021 को माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत इस मामले को चिन्हित किया गया। बुलंदशहर की मॉनिटरिंग सेल ने माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप, 31 अक्टूबर 2025 को न्यायाधीश शिवानंद की अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाया और उन्हें उपरोक्त सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजक ध्रुव कुमार वर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार दीपक टेकवानी और कोर्ट मुहर्रिर मोनेन्द्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026