ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड में पुलिस को मिले दो संदिग्ध:बुलंदशहर में 2 हजार मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और 100 CCTV फुटेज खंगालीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 05, 2026
बुंदशहर में ई-रिक्शा चालक विपिन की हत्या के मामले में पुलिस जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस ने अब तक करीब 2,000 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिनकी भूमिका को लेकर पुलिस गहन पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सलेमपुर निवासी 18 वर्षीय विपिन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को उसका शव एक नाले से बरामद हुआ। शव बोरे में लिपटा हुआ था, जिससे हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026