बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण ने 18 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:पुलिस बल मौजूद,बिना मानचित्र स्वीकृति के बसाई जा रही थीं कॉलोनियां...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 30, 2026
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने खुर्जा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ हाईवे बाईपास पर लगभग 18 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों के अनुसार, भू-माफियाओं द्वारा बाईपास क्षेत्र में बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया। इस कार्रवाई में दो प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया गया। अशोक और मोहम्मद शकील द्वारा हाईवे बाईपास पर लगभग 7 से 8 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। वहीं, रामदत्त और कृपाल सिंह सहित अन्य लोगों द्वारा बाईपास के समीप लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना ले-आउट पास कराए अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ही स्थलों पर बनाई गई अवैध सड़कों, बाउंड्रीवॉल और नींव को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई को अवैध प्लाटिंग में फंसने से बचाएं। प्राधिकरण से मानचित्र (ले-आउट) स्वीकृत कराए बिना किसी भी तरह का निर्माण न करें। प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट www.bkdaup.com पर उपलब्ध है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ यह ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026