बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2026
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली पुलिस और एक शातिर चेन स्नेचर के शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक मिली है। गिरफ्तार बदमाश गुरूवार रात को हुई मुठभेड़ में फरार हो गया था। पुलिस बदमाश की तलाश में थी। चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे स्याना थाना पुलिस निर्माणाधीन चौकी बीबीनगर रोड पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बीबीनगर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Related Articles
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR:कांग्रेस नेता अर्चना पांडा से मारपीट का आरोप, बाल पकड़कर पीटने; बोले- आरोप बेबुनियाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026