बुलंदशहर में भाकियू नेताओं पर बड़ी कार्रवाई:धरना, चक्का जाम और पुलिस से अभद्रता पर मुकदमा, 150 अज्ञात पर केस...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2026
बुलंदशहर में भाकियू नेताओं पर बड़ी कार्रवाई:धरना, चक्का जाम और पुलिस से अभद्रता पर मुकदमा, 150 अज्ञात पर केस
बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली परिसर में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन, चक्का जाम और पुलिसकर्मियों से अभद्रता के मामले में पुलिस प्रशासन ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर 11 किसान नेताओं को नामजद करते हुए लगभग 150 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर शिकारपुर थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह पूरा विवाद 30 अगस्त का है, जब भाकियू (टिकैत) के युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र उर्फ मंटू चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर कोतवाली का घेराव किया था। पुलिस के अनुसार, किसान नेताओं पर छेड़छाड़ के एक दर्ज मुकदमे में जबरन समझौते का दबाव बनाने का आरोप है।
Related Articles
जिला बदर आरोपी थे अंकुर के हत्यारे:बुलंदशहर में प्रशासन के दावों की खुली पोल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 04, 2026
बच्चों को चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:हाथ-पैर बांधकर कड़ी धूप में लिटाया, आरोपी पर FIR...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 04, 2026
बुलंदशहर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर।...TV Newsकल तक
By By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 03, 2026