खुर्जा कोतवाली के यार्ड में लगी आग,150 वाहन जलकर राख:शॉर्ट सर्किट के कारण फैली आग पर 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 25, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली देहात परिसर स्थित यार्ड में रविवार को भीषण आग लग गई। शॉर्टसर्किट के कारण लगी इस आग में 100 से 150 से अधिक वाहन जलकर राख हो गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कोतवाली की मुख्य इमारत व दस्तावेज सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, कोतवाली परिसर के पिछले हिस्से में लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर का चालू तार टूटकर यार्ड में खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इससे जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ। यार्ड में उगी सूखी घास और वाहनों के टैंक में मौजूद पेट्रोल के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया, जो दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। बुलंदशहर और खुर्जा के अलावा टीएचडीसी (THDC) व मोतीबाग से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। कुल 5 दमकल वाहनों और फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को मुख्य भवन की तरफ बढ़ने से रोका। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्राधिकारी (CO) खुर्जा, शोभित कुमार ने बताया, "कोतवाली देहात परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद यार्ड में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया। कार्यालय का कोई भी दस्तावेज या रिकॉर्ड क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है।"
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026