बुलंदशहर में समाधान न होने पर एक सप्ताह बाद अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी:भाकियू (अराजनीतिक) ने खुर्जा तहसील में सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 30, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यह बैठक तहसील अध्यक्ष धीरज चौहान की अध्यक्षता और बुलंदशहर के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में संपन्न हुई। कर्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता चौधरी सुदेश प्रधान और जिला उपाध्यक्ष डॉ. नईम ने किया। बैठक के दौरान एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय की मौजूदगी में संबंधित विभागों के आला अधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं पर आमने-सामने वार्ता हुई। वार्ता के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित कुछ समस्याओं और रजवाहे में पानी की किल्लत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026