बुलंदशहर में 14 जून को घर से निकला था:प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या,5 नामजद आरोपियों पर FIR...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 16, 2026
बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, थाना छतारी के गांव रिशालू निवासी कृष्ण ने बताया कि उनका भाई अवधेश 14 जून को घर से निकला था। आरोप है कि बीबीनगर क्षेत्र की एक महिला ने फोन कर अवधेश को बुलाया था। बाद में उसी महिला ने फोन पर अवधेश के साथ मारपीट होने की सूचना दी। तहरीर में आरोप है कि महिला के परिजनों और अन्य लोगों ने अवधेश को अपने घर में रोक लिया। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बिजली का करंट लगाया गया और जहरीला पदार्थ भी खिलाया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में अवधेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई ने बीबीनगर थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ रामकरण सिंह ने जानकारी दी कि मृतक युवक के भाई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और उसे जहरीला पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई। सीओ ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026