स्याना में ट्यूशन से लौटते समय काटा:कुत्ते ने 12 साल के बच्चे पर किया हमला,सफदरजंग अस्पताल रेफर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 18, 2025
बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में एक कुत्ते ने 12 वर्षीय बच्चे को काट लिया। रविवार को अभय गिरि नाम का बच्चा ट्यूशन से घर लौट रहा था। इस दौरान बरहाना गांव के अक्षय त्यागी और लक्ष्य त्यागी के कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे की छाती पर काटा। पीड़ित के पिता नीरज गिरि के अनुसार घटना के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह रोड व्हीलर नस्ल का कुत्ता है। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। इस घटना से गांव में डर का माहौल है। पीड़ित परिवार ने बुगरासी चौकी में कुत्ते के मालिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्कूली बच्चों के माता-पिता खासतौर पर परेशान हैं। सीओ स्याना ने एसएचओ नरसैना को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026